रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!
पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
हसन बाजार थाना क्षेत्र के तरारी मोड़ के समय रविवार की देर शाम घटी घटना
आरा। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के तरारी मोड़ के समीप रविवार की देर शाम पल्सर व हीरो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक के पचखड़े उड़ गए। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतकों में बक्सर जिला के नावानगर थाना क्षेत्र के नावानगर गांव निवासी स्व.श्रीकृष्णा सिंह के 48 वर्षीय पुत्र उमेश सिंह है। वह पेशे से कारोबारी है एवं वर्तमान में करीब दो वर्षो से पटना में अपना मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। जबकि दूसरा मृतक पीरो थाना क्षेत्र के चतुर्भुजी बरांव गांव निवासी रामाशंकर सिंह का 28 वर्षीय पुत्र मोनू सिंह है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पल्सर बाइक पर सवार उमेश सिंह रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बिक्रमगंज से शिव चर्चा कर वापस पटना लौट रहे थे। जबकि हीरो बाइक पर सवार मोनू सिंह अपने गांव से तरारी थाना क्षेत्र के करथ गांव जा रहा था। उसी दौरान तरारी मोड़ के समीप दोनों की बाइक में सीधी भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।इसके बाद स्थान लोगों द्वारा इसकी सूचना हसन बाजार थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर हसन बाजार थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार पुलिस बल के साथ फॉरेन घटनास्थल पर पहुंचे और शवो को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक उमेश सिंह के परिवार में पत्नी मिंटू देवी व एक पुत्र तरुण कुमार एवं एक पुत्री श्रेष्ठी कुमारी है। जबकि दूसरा मृतक मोनू सिंह के परिवार में पत्नी रिमी देवी एवं एक वर्ष का पुत्र अयांश है। मृतक मोनू सिंह की शादी वर्ष 2022 में रोहतास जिला के अकौड़ी गोला थाना क्षेत्र के अकौड़ी गोला गांव में हुई थी। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतकों के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।




