एक समय था ज़ब बिजली के तार पर कपड़े सुखाये जाते थे, नितीश कुमार ने किया प्रदेश का कायाकल्प-अशोक चौधरी

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार

गया।ग्रामीण विकास मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि पति-पत्नी के सरकार में बिजली के तार पर कपड़े सुखाये जाते थे। बिजली के क्षेत्र में बिहार में सब्सिडी दी जा रही है।तेजस्वी को सत्ता में वापस नहीं लौटना है। 2 दिन पहले बोल रहे थे कि पूरे बिहार में बिजली को माफ कर देंगे। यह सब फालतू बकवास है। वे कई तरह की विडंबना वाली बातें बोलते रहेंगे। नीतीश कुमार पूरे देश में पाॅयनियर है।जनता को भ्रमित करने के लिए अनाप-शनाप बयान बाजी करते रहते हैं। आने वाले समय में तेजस्वी बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं।बिजली की चिंता हमारे नेता नीतीश जी कर रहे हैं। पूरे बिहार में बिजली में सुधार हुआ है। पूरे बिहार को 87700 मेगावाट बिजली दी जा रही है। यह बातें मानपुर के भुसुंडा पशु मेला मैदान में जद(यू) जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा। अपने नेता की उपलब्धियां गिरते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि वर्ष 1990 से वर्ष 2005 तक बिहार में नरसंहार और जंगल राज का बोलबाला था। चारों तरफ अराजकता फैली हुई थी। जनता भय के साये में जी रहे थे। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं थे। सड़के की हालत खस्ताहाल थी। लेकिन 2005 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सत्ता संभालते ही बिहार में परिवर्तन हुआ, जो किसी से कोई छिपा नहीं है। आप सभी कार्यकर्ताओं के बदौलत मगध और शाहाबाद प्रमंडल में नीतीश के हाथों को मजबूती मिला है। आगे भी 2025 के विधानसभा चुनाव में मजबूती दिलाने के लिए संकल्प लेकर जाइए। हम सब मिलकर बिहार के उत्थान प्रगति और विकास को लेकर आगे बढ़ेंगे। देश की जनता देश पर भरोसा कर रही है। बिहार को समृद्धशाली बनाने के लिए हम लोग मिलजुलकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बेलागंज उपचुनाव में जद(यू) की सफलता पर हर्ष प्रकट करते हुए कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया
बाइट – अशोक चौधरी ग्रामीण विकास मंत्री
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें