अश्लीलता के आरोप में प्रधानाध्यापक को विधालय में घुसकर मारा थप्पड़!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष कुमार पांडेय

– लखीसराय जिले के नगर परिषद क्षेत्र स्थित पुरानी बाजार मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार को विधालय में घुसकर थप्पड़ मारने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो में थप्पड़ मारने के कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहे हैं। लेकिन वीडियो में यह स्पष्ट दिख रहा है कि क्लास में घुसकर बिना मौका दिए विद्यालय प्रधान को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया गया है। विद्यालय के छात्र की मानें तो प्रधानाध्यापक संजय कुमार पर छात्राओं ने गंदी हरकत करने का आरोप लगाते हुए अपने परिजनों के पास शिकायत की थी। जिसके बाद परिजन स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक के साथ बदसलूकी किया है। वायरल वीडियो में थप्पड़ मारने के पीछे छात्राओं के साथ छेड़खानी है। तो मामला और बढ़ सकता है।लेकिन दूसरी वजह से मारपीट की गई है तो मामला ही अलग।अब मामले में सच्चाई क्या है, यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। हालांकि डीएम मिथलेश मिश्र ने पूरे घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।
बाइट – शुभम कुमार,छात्र।
बाइट – मिथलेश मिश्र, डीएम, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment