सोए अवस्था में राजद पंचायत अध्यक्ष के पिता की बेहरमी से चाकू मारकर हत्या ।

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-सोए अवस्था में राजद पंचायत अध्यक्ष के पिता की बेहरमी से चाकू मारकर हत्या । जांच में जुटी पुलिस। पूर्व की जमीनी विवाद को जोड़कर पुलिस कर रही है जांच।

मुंगेर : हरपुर थाना क्षेत्र के बेल बिहमा में सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता 60 वर्षीय श्याम सुंदर यादव की सोए अवस्था में सिर पर चाकू मार कर बेहरमी से हत्या कर दी गई। घटना रविवार देर रात की है। सोमवार सुबह उन्हें बाहर जाना था, उन्हें जगाने के लिए जब घर की महिला गई तब घटना की जानकारी हुई। बताया जाता है कि उनकी किसी से जानी दुश्मनी नहीं थी। हालांकि भूमि विवाद का मामला चल रहा था। हत्यारे ने पूरे इत्मीनान से घटना को अंजाम दिया। मृतक का शरीर चौकी पर ही पड़ा था। मृतक अपने घर के बाहर सोए थे। घटना की जानकारी उनके स्वजनों को सुबह ही हुई। सूचना पर हरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच छानबीन कर रही है।

मृतक के पुत्र सह राजद पंचायत अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया की बेल बिहमा आम के बगीचे दलान पर सोए हुए थे रात्रि में सोए हुए अवस्था में बेहरमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई।उन्होंने कहा सुबह हमलोगों को जानकारी हुई है।उन्होंने कहा कुछ दिन पहले एक मारपीट की घटना हुई थी,इसके साथ पुराना जमीनी विवाद चल रहा है।

बाइट कुंदन कुमार मृतक का पुत्र

घटना की जानकारी मिलते ही हरपुर थाना पुलिस और तारापुर इंस्पेक्टर विवेक रंजन घटना स्थल पर पहुंचे हुए है। विवेक रंजन ने बताया की एक व्यक्ति को बीती रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी है
घटना स्थल पर डॉग स्क्वाड की टीम को बुलाया गया इसके साथ एफएसएल टीम को भी बुलाया जा रहा है ।उन्होंने बताया की हत्या के मामले की जांच की जा रही है।

बाइट विवेक रंजन इंस्पेक्टर तारापुर

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें