रिपोर्ट – विकास कुमार!
सहरसा के मत्स्यगंधा झील मे बनेगा बिहार का दूसरा ग्लास ब्रिज। केंद्र सरकार ने दी मंजूरी,विधायक ने केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार।
_ पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा 23 राज्यों से वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों में कुल 40 परियोजनाओं के विकास की मंजूरी दी गई है| जिसमें सहरसा का मत्स्यगंधा झील को भी शामिल किया गया है।मतस्यगंधा झील को पर्यटन स्थल के रूप मे चयनित किया गया है।मत्स्यगंधा के सम्पूर्ण विकास के लिए केंद्र सरकार ने प्लान तैयार किया है और इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से लगभग 98 करोड़ रूपए की राशि की मंजूरी दे दी है।मत्स्यगंधा झील के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ इसमें बिहार का दुसरा ग्लास ब्रिज बनाया जाएगा इसके एलावे वाटर फॉन्टेन, म्यूजिकल फॉन्टेन,मत्स्यगंधा हाट, सहित कुल 22 तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।
इसके लिए भाजपा विधायक आलोक रंजन झा ने सहरसा विधानसभा की जनता की ओर से केंद्र सरकार और राज्य सरकार का आभार जताया है।
BYTE– आलोक रंजन, BJP विधायक सहरसा।