मोतिहारी में पहली बार आयोजित हुआ बेसिकॉन का 43वा वार्षिक सम्मेलन!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!

बेसिकॉन का 43वां वार्षिक सम्मेलन मोतिहारी शहर के एक रिसॉर्ट में आयोजित किया गया, जहां देश के विभिन्न हिस्सों से आए सर्जनों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इस सम्मेलन में ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉक्टर आशुतोष शरण, सिविल सर्जन बिनोद कुमार सिंह और मोतिहारी के सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने भाग लिया।सम्मेलन के दौरान, मेडिकल स्टॉल का उद्घाटन किया गया और फार्मा कंपनी के स्टॉल पर डॉक्टर्स और सांसद महोदय ने दवाइयों और नवीनतम उपकरणों का निरीक्षण किया। देश के प्रसिद्ध सर्जनों ने अपने शोध पत्र के माध्यम से नए और रही नवीनतम सर्जरी के विषय में जानकारी दी, जिसमें रोबोटिक सर्जरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सर्जरी के बारे में बताया गया।
बाइट :——- राधा मोहन सिंह संसद मोतिहारी

बाइट :——- डॉ आशुतोष शरण ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन

Join us on:

Leave a Comment