पुलिस ने थाना के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले में पूर्व पंचायत समिति सदस्य गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

हाजीपुर : बलि गांव थाना की पुलिस ने थाना के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले में एक पूर्व पंचायत समिति सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति बलि गांव निवासी जय लाल राय के पुत्र नवल राय है। नवल राय की पत्नी वर्तमान में पंचायत समिति सदस्य हैं। यह जानकारी एसपी हर किशोर राय ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी। उन्होंने कहा कि एक महिला की पति से विवाह के मामले में पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पत्नी के द्वारा कहने के बाद पुलिस ने छोर दिया। उसके बाद नवल राय के द्वारा महिला से फोन करके चार हजार रूपये मांगा गया। आडियो की जांच महुआ एसडीपीओ से कराने के बाद नवल राय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। एसपी ने बताया कि बलि गांव थाना क्षेत्र के एक महिला द्वारा व्हाट्सऐप पर एक ऑडियो भेजा गया। जिसमें एक महिला से एक व्यक्ति द्वारा थानाध्यक्ष के नाम पर हिरासत में लिए गए व्यक्ति संजय कुमार को छोड़ने के नाम पर चार हजार रूपये की मांग की जा रही थी। थानाध्यक्ष बलि गांव द्वारा उक्त ऑडियो की जांच पड़ताल करने पर पता चला की यह ऑडियो बलि गांव वार्ड नम्बर एक निवासी रंजू देवी, पति-राजपति राय एवं बलि गांव के ही निवासी नवल राय की है।उक्त ऑडियो के सत्यापन हेतु बलि गांव थाना पुलिस द्वारा बलि गांव निवासी रंजू देवी के घर जाकर पुछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया की मेरे ग्रामीण नवल राय, पिता स्वर्गीय जयलाल राय के द्वारा फोन पर मेरे बेटे संजय कुमार को छुड़वाने हेतू चार हजार रूपये की मांग किया गया। जबकी थानाध्यक्ष द्वारा हमारे परिवार से कोई भी मांग नही कि गई एवं नवल राय द्वारा रूपये नही देने पर पुनः मेरे घर आकर मारने की धमकी भी दी गई। पुनः ऑडियो के सत्यापन हेतु नवल राय को थाने लाकर इसके बारे में पुछताछ की गई तो उसके द्वारा स्वीकार किया गया की यह ऑडियो उसका ही है। विदित हो कि पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद की मिली सूचना पर जांच पड़ताल हेतू संजय कुमार को थाना लाया गया था, जिसे आवश्यक पुछताछ बाद पति पत्नी के बीच समझौता हो जाने के बाद संजय कुमार को उनके परिजनो के साथ वापस भेज दिया गया था। इसी मामले में नवल राय द्वारा छुड़वाने के नाम पर चार हजार रूपये की मांग की जा रही थी।
इस संदर्भ में बलि गांव थाना में दर्ज कर नवल राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment