17 महीना में तेजस्वी जितना रोजगार दुनियां में किसी ने नहीं दिया- भाई बीरेंद्र!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

स्मार्ट मीटर पर सरकार के रवैये से नाराज भाई वीरेंद्र, बोले- “जवाब देने से सरकार भाग रही है”

पटना: बिहार विधानसभा में स्मार्ट मीटर का मुद्दा आज भी गरमाया रहा। राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह स्मार्ट मीटर से जुड़ी जनता की परेशानियों पर जवाब देने से भाग रही है।

भाई वीरेंद्र ने कहा, “हमने विधानसभा में स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर सवाल उठाया था, लेकिन भारी हंगामे के बावजूद सरकार ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। यह रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

विधायक ने आगे कहा कि स्मार्ट मीटर योजना से लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और इसकी पारदर्शिता पर गंभीर सवाल हैं। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द जवाबदेही तय करने की मांग की।

स्मार्ट मीटर का मुद्दा विपक्षी दलों के लिए एक प्रमुख बहस का केंद्र बन गया है, जहां सरकार पर जनता की समस्याओं की अनदेखी करने के आरोप लग रहे हैं।

एंकर लाइन

“स्मार्ट मीटर के सवाल पर भाई वीरेंद्र का सरकार पर हमला, बोले- जनता के सवालों से भाग रही है सरकार।”

Join us on:

Leave a Comment