रिपोर्ट – अमित कुमार
पटना
हरियाणा में बिहार STF और हरियाणा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान कुख्यात अपराधी सरोज राय का एनकाउंटर कर दिया गया। सीतामढ़ी एसपी ने एनकाउंटर की पुष्टि करते हुए बताया कि सरोज राय कुल 33 मामलों में वांछित था और उसने जदयू विधायक पंकज मिश्रा समेत रुन्नीसैदपुर विधायक से रंगदारी मांगी थी।
पुलिस महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी:
सरोज राय को पकड़ने के लिए बिहार STF लंबे समय से सक्रिय थी।
ऑपरेशन के दौरान 3 मोबाइल, 2 राउटर, 1 बाइक, 3 पिस्टल और 16 खाली कारतूस बरामद किए गए।
पृष्ठभूमि:
रंगदारी मांगने के कई मामलों में नामजद सरोज राय पर बिहार पुलिस लगातार नजर रख रही थी। हरियाणा में ठिकाना बनाए जाने की सूचना के बाद STF ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक:
सरोज राय का अपराध का लंबा इतिहास रहा है।
उसकी गिरफ्तारी और एनकाउंटर से बिहार में अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।
इस बड़े ऑपरेशन से STF ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।




