रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!
आरा/वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय लंबित परीक्षा कैलेंडर को नियमित करने में जुट गया है, इसी कड़ी में पीजी सेमेस्टर चार सत्र 2022-24 की परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई, शहर के चार केंद्रों सहित बक्सर, रोहतास और कैमूर के एक-एक केंद्र पर परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण रही। दो पालियों में यह परीक्षा ली गयी। पहले दिन परीक्षा नियंत्रक डॉ आनुरूल हक अंसारी ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया, मालूम हो कि पीजी सेमेस्टर चार की परीक्षा 28 से 30 नम्बर तक ली जायेगी,परीक्षा में करीब पांच हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, बता दें कि पीजी सेमेस्टर चार सत्र (2022-24) की परीक्षा को ले विषयों को दो ग्रुप में बांटा गया है, ग्रुप के अनुसार ही प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा संचालित हो रही है। गुरुवार को पहली पाली में ग्रुप ए के भौतिकी, रसायनशास्त्र, गणित, बॉटनी, जन्तु विज्ञान, कॉमर्स, हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, पर्सियन, प्राकृत एंड जैनशास्त्र, संस्कृत, भोजपुरी और दर्शन शास्त्र विषय और दूसरी पाली में ग्रुप बी के इतिहास, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, भूगोल और गृह विज्ञान विषयों की परीक्षा हुई।




