सरकार की फजीहत ना हो इसीलिए पप्पू यादव को जेल में रखा गया है : रंजीत रंजन

SHARE:

धर्मेंद्र पांडेय

दरभंगा। कांग्रेस की पूर्व सांसद और जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन ने डीएमसीएच में इलाजरत पप्पू यादव से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। अस्पताल के बाहर मीडिया से बात करते हुए पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि पप्पू यादव को सरकार इसलिए जेल में रखी हुई है ताकि उसके भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था की पोल खोलनेवाला कोई न हो।
रंजीत रंजन ने कहा कि जो सेक्शन बेलेबल सेक्शन है उसमें बेल टूट गई है और साढे 3 महीने से उनके पति पप्पू यादव जेल में हैं। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव को इसलिए नहीं छोड़ा जा रहा है ताकि वे बाहर निकल कर सरकार के भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था की पोल न खोल दें। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान पप्पू यादव ने परेशान लोगों की मदद की थी और अब आधा बिहार बाढ़ की त्रासदी झेल रहा है तो ऐसे में पप्पू यादव अगर बाहर होते तो लोगों की मदद करते। इसकी वजह से सरकार की फजीहत होती। उन्होंने कहा कि इसी कारण सरकार ने पप्पू यादव को जेल में रखा है और उन्हें छोड़ा नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव जब तक जेल में रहेंगे तब तक सरकार आराम से भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था को बढ़ावा देती रहेगी।
बता दें कि जाप सुप्रीमो पप्पू यादव करीब साढ़े 3 महीने से दरभंगा के डीएमसीएच के मेडिसिन वार्ड में भर्ती हैं। इसके पहले उन्हें वर्षों पुराने एक केस में मधेपुरा कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में सुपौल के वीरपुर जेल भेजा था यहां से तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच के मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया था। तब से पप्पू यादव यही इलाजरत हैं।

Join us on:

Leave a Comment