:- रवि शंकर अमित!
बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन से ढाई वर्ष का बच्चा अविनाश कुमार के सोमवार को गायब होने के बाद आज बाढ़ थाना क्षेत्र के भुवनेश्वरी चौक पर उसे सकुशल बरामद कर लिया गया ।
किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस बच्चे को बाढ़ अनुमंडल के भुवनेश्वरी चौक पर लाकर छोड़ दिया था। यहां से लोगों ने उस बच्चे को बख्तियारपुर जीआरपी के पास पहुंचा दिया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम दो महिलाओं को स्टेशन परिसर के सीसीटीवी में बच्चे को ले जाते हुए देखा गया था। उसके बाद से ही पुलिस दोनों महिलाओं की खोजबीन में जुटी थी।
मामला सोमवार का है, सोमवार की शाम नालंदा जिला के रहुई थाना क्षेत्र की दिव्यांग महिला रेखा कुमारी अपने पति मुकेश चौधरी के साथ स्टेशन परिसर में पूछताछ काउंटर के पास अपने तीन बच्चों के साथ बैठी थी।
तभी दो महिलाएं उससे बातचीत करने लगी और मदद करने का झांसा देकर उसके बच्चे को साथ लेकर चली गई। बख्तियारपुर जीआरपी थाना में मामला दर्ज होने के बाद जब सीसीटीवी की जांच की गई, तब दोनों महिलाओं को बच्चे को बाजार की तरफ ले जाते हुए देखा गया। पुलिस मामला दर्ज कर दोनों महिलाओं की तलाश कर रही है।
बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि महिला के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। जिसमें दो महिलाएं बच्चे को ले जाती दिख रही है। दोनों महिलाओं की तलाश जारी है। फिलहाल बच्चें को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। अग्रिम विधिसम्मत कार्यवाई की जा रही है।
बाइट मुकेश चौधरी, बच्चे का पिता




