प्यार के सामने मजहब की दीवार टूटी, प्रेमिका ने प्रेमी के साथ जीने मरने की कसम खाई!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:

बेगुसराय में प्यार के सामने मजहब की दीवार टूटी, प्रेमिका ने प्रेमी के साथ जीने मरने की कसम खाई हैं। सच कहते हैं प्यार हो जाने के बाद दुनिया की हर दीवार छोटी नजर आती है। ऐसा ही एक मामला बेगूसराय में सामने आ रहा है, जिसमें एक मेले में मुलाकात के बाद एक ऑटो चालक की आंखें एक युवती से चार हुई तो दोस्ताना रिश्ता बना लिए। फिल्मी दोस्ती प्यार में बदल गया और प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि मजहब की दीवार भी छोटी हो गई और दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई । लेकिन लड़की के परिवार वालों को यह रिश्ता कबूल नहीं हुआ। लड़की के परिजनों ने एक दिन प्रेमी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी । आलम यह रहा कि प्रेमी की पिटाई से आहत प्रेमिका ने भी जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों के द्वारा उसे ससमय अस्पताल पहुंचा दिया गया जिससे कि युवती की जान बच सकी । मामला शाहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है ।
दरअसल शाहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहने वाले राजेश कुमार जो पेशे से एक ऑटो ड्राइवर है और उसकी मुलाकात एक मुस्लिम समुदाय की लड़की से एक मेले के दौरान हो गई। धीरे-धीरे दोनों के में दोस्ती हुई और यह दोस्ती समय के साथ साथ प्यार में बदल गया । तकरीबन 5 सालों से दोनों प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे से मिलते जुलते रहे लेकिन पिछले दिनों उक्त युवती के द्वारा अपने किताब को लेकर राजेश कुमार को घर बुलाया गया । लेकिन इस बात की भनक युवती के परिजनों को लग गई और उन्होंने राजेश कुमार को पकड़ लिया तथा उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी । लड़की के बार-बार चीखने चिल्लाने के बावजूद भी परिजनों ने राजेश कुमार को अधमरा कर दिया । ईसी से आहत होकर युवती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की । पुलिस के अनुसार मामला पूरी तरह प्रेम संबंध से जुड़ा हुआ है ।किसी भी पक्ष के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है । लेकिन पुलिस जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कह रही है ।

Join us on:

Leave a Comment