पंकज कुमार जहानाबाद।
संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार भवन में संविधान की जानकारी, शिक्षा का अधिकार, मौलिक कर्तव्य एवं मौलिक अधिकार विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारी गण व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी गण अधिवक्ता गण पारा विधिक स्वयंसेवक गण आदि लोगों ने भाग लिया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व्रजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य देश में नागरिकों के हितों की सुरक्षा संविधान ही करता है और मौलिक कर्तव्य देश में प्रेम और सद्भाव कायम रखना है दोनों एक दूसरे पर आश्रित है। संविधान ने ही 6 वर्ष से 14 वर्ष के आयु वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा का अधिकार दिया है। इसलिए यह कार्यक्रम निरंतर चलाई जाती है कि लोग इस कार्यक्रम के माध्यम से संविधान और कानून के बारे में जानकारी प्राप्त कर अपना अधिकार और कर्तव्य का बोध कर सके ।
वही प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मोतिस कुमार ने भी संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की समस्त शक्तियां संविधान में ही निहित है। प्रतिष्ठा और अवसर की एवं समानता काअधिकार संविधान से ही मिलती है किसी भी कानून का संविधान ही प्रमाणित करता है तभी वह कारगर माना जाता है संविधान द्वारा पारित कानून ही विधिक रूप से सभी पर लागू होती है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कौशलेंद्र कुमार शुक्ला ने भी अपने संबोधन में कहा कि किसी भी देश शासन व्यवस्था उसके संविधान से ही चलती है नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी भी संविधान से ही मिलती है। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाता है। शिक्षा का अधिकार जागरूकता से ही मिलती है। जब तक लोग शिक्षित नहीं होंगे तब तक हम अधिकारों को नहीं पा सकते। इस कार्यक्रम में विधि के संघ के अधिवक्ता गिरजानंद प्रसाद सचिव अवधेश कुमार लीगल ए डिफेंस काउंसिल के अजीत कुमार राजीव कुमार बैजनाथ शरण आदि भक्तों ने भी अपने-अपने विचार रखें।
सचिव रणजीत कुमार ने बतलाया कि संविधान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम चलाने का निर्देश राज्य प्राधिकार से प्राप्त हुआ जिसके आलोक में जहानाबाद एवं अरवल जिले में प्रखंड स्तर पर संविधान सप्ताह कार्यक्रम दिनांक 2
26 नवंबर से 2 दिसंबर 24 तक आयोजित किया जा रहा है इसी कड़ी में आज प्राधिकार भवन में सेमिनार कार्यक्रम, एवं जागरूकता कार्यक्रम कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय , अरवल जिले व्यवहार न्यायालय एवं सदर प्रखंड अरवल में आयोजन किया गया इसका उद्देश्य आम जनों को संविधान और शिक्षा का अधिकार का बारे में जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में सभी सभी न्यायिक पदाधिकारी गण अधिवक्ता गण प्राधिकार कर्मचारी, मनोज कुमार दास, दीनानाथ कुमार, मिथिलेश कुमार , संतोष कुमार सिन्हा शशि भूषण कुमार पारा संतोष कुमार, विमल कुमार संजय पंडित, शशि भूषण कुमार सिन्हा, अरुण कुमार सिंह, बाबू साहब कुमार ,नीरज कुमार उपाध्याय, आदि विधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।




