लगातार घटित अपराधिक घटना को ले एसपी से मिला दवा विक्रेता संघ एवं आई एम ए का शिष्टमंडल!

SHARE:

अविनाश कुमार की रिपोर्ट:


घटना के विरोध में मेडिकल बंद, चिकित्सकों ने भी नहीं खोला क्लीनिक!

सीतामढ़ी जिला दवा विक्रेता संघ और आई एम ए सीतामढ़ी के संयुक्त तत्वाधान में आज दवा व्यवसायी मेसर्स सहारा मेडिकल हॉल के मालिक जनाब मोo हासिम अंसारी जी इस वृहस्पतिवार को हुई नृशंस हत्या और कल रात चिकित्सक शिवशंकर महतो के परिसर में हुई गोलीबारी की घटना जिसमे एक महिला नर्स की मौत के प्रति अपना विरोध दर्ज करते हुए एकदिवसीय बंदी रखा। इस दौरान शहरी क्षेत्रों के सभी दवा विक्रेताओं ने अपने प्रतिष्ठान को बंद रखा और चिकित्सकों ने भी अपना ओपीडी बंद रखा। आज अपराह्न दोनों संगठनों ने सामूहिक रूप से जिले के आरक्षी अधीक्षक से मुलाकात कर दोनों कांडों में लिप्त लोगों को गिरफ्तार करने और कानूनी करवाई की मांग की। पुलिस कप्तान हरकिशोर राय जी के द्वारा यह जानकारी दी गयी है कि दोनों कांडों में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनकी टीम मामले की अनुसंधान कर रही है। इसी एवज में दोनों संगठनों की एक संयुक्त बैठक आज संध्या 5:00 बजे रेड क्रॉस बिल्डिंग में हुई जिसमें पुलिस बल की त्वरित करवाई और संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी पर सदस्यों ने संतुष्टि जताई। संयुक्त दल में जिला दवा विक्रेता संघ से मनोज कुमार सिंह, राजकुमार, राजू श्रीवास्तव, विनय कुमार तथा आईएमए से डॉ युगल किशोर प्रसाद, डॉ जयशंकर प्रसाद, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ राजेश कुमार सुमन, डॉ प्रतिमा आनंद शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment