बेगूसराय- पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट एक व्यक्ति की गई जान!

SHARE:

रिपोर्ट – अनंत कुमार

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा एक पंचायत अंतर्गत बालूपर बीती रात आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक चमथा एक पंचायत के पूर्व उपसरपंच रंजीत राय के करीब 24 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार है। घटना के पश्चात बछवाड़ा थाना अध्यक्ष विवेक भारती सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल परपहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

Join us on:

Leave a Comment