भाजपा के लोगों ने मुख्यमंत्री को कर रखा है हाईजेक – राजद विधायक मुकेश रौशन!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

CM की कार वाली सवारी ; Deputy CM का उड़नखटोले वाला इंतजामRJD का तंज , कहा … CM को पैदल करने की तैयारी है ये

बिहार में जब से नितीश ने RJD का साथ छोड़ भाजपा के साथ सरकार और गठबंधन बनाया है ….. RJD… नितीश और भाजपा के राजनितिक गठबंधन पर सवाल उठाने का कोई मौक़ा नहीं छोड़ रही है।

RJD लगातार ये Narrative सेट करने की कोशिस करती रही है की भाजपा CM नितीश कुमार और उनकी पार्टी को ख़त्म करने की साजिश रच रही है …

एक बेहद सामान्य घटना को लेकर एक बार फिर से RJD ने नितीश के राजनितिक भविष्य पर तंज कस्ते हुए कहा है की नितीश बहुत जल्द .. पैदल …. होने वाले है ….

दरअसल पुरे मामले की शुरुआत हुई है एक कार्यक्रम में CM नितीश कुमार और Deputy CM सम्राट चौधरी के साथ साथ पहुँचने को लेकर ….
JDU प्रदेश अध्यक्ष के यंहा एक निजी कार्यक्रम में CM नितीश कुमार और Deputy CM सम्राट चौधरी लगभग एक साथ पहुंचे थे …
समारोह में शामिल होने पहुंचे गठबंधन के दोनों बड़े नेता , पहुंचे तो थे साथ साथ ही .. लेकिन CM नितीश जंहा कार में सवार होकर कार्यक्रम में पहुंचे , तो Deputy CM सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम में सीधे हेलीकाप्टर से लैंडिंग की ….

CM की कार वाली सवारी और उनके Deputy के उड़नखटोले वाले इंतजाम ने RJD को तंज कसने का बहाना दे दिया। RJD ने आरोप लगाया की …. ये CM के रुतबे को कम करने की साजिश है

RJD विधायक मुकेश रौशन ने आरोप लगाया की भाजपा ने CM को हाइजेक कर लिया है और धीरे धीरे नितीश कुमार के राजनैतिक हैसियत को कम करती जा रही है … आने वाले समय में भाजपा नितीश कुमार को पैदल करने वाली है … CM की कार वाली सवारी और उनके Deputy के उड़नखटोले वाले इंतजाम पर कटाक्ष करते हुए मुकेश रौशन ने कहा की जिस तरह से आज उड़नखटोले में उड़ते अपने Deputy CM के सामने जिस तरह नितीश जी सड़क पर दिखे … उससे लगता है की आने समय में कंही नितीश जी को पैदल न कर दे ….

हालांकि कार्यक्रम में पहुंचे Deputy CM सम्राट चौधरी से जब सवाल हुआ तो सम्राट चौधरी ने साफ़ लहजे में बता दिया की आने वाले विधानसभा चुनाव नितीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा … यानी JDU – BJP गठबंधन को लेकर सम्राट चौधरी ने साफ़ कर दिया की नितीश कुमार के नेतृत्व को लेकर गठबंधन में कोई संसय नहीं है …

लेकिन RJD जिस तरह से नितीश और भाजपा के रिश्तो को लेकर लगातार आरोप लगाने का बहाना ढूंढती रहती है … उससे लगता है .. की RJD अभी भी …. बिल्ली के भाग्य से छीका टूटने का…. इन्तजार कर रही है , यानी नितीश के भाजपा से रिश्ता टूटने का इन्तजार कर रही है …

बाइट — सम्राट चौधरी — Deputy CM बिहार

बाइट — मुकेश रौशन — RJD MLA

Join us on:

Leave a Comment