दिल्ली से पटना पहुंचे सांसद राजेश वर्मा, एनडीए की जीत का किया दावा!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार


जनशक्ति पार्टी रामविलास के खगरिया सांसद राजेश वर्मा आज दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में टूट की संभावना जताई। साथ ही, बिहार और देशभर में एनडीए की प्रचंड जीत का दावा किया। राजेश वर्मा ने क्या कहा और उन्होंने लालू प्रसाद यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी!
जनशक्ति पार्टी रामविलास के खगरिया सांसद राजेश वर्मा आज दिल्ली से पटना लौटे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में जल्द ही टूट हो सकती है। उन्होंने कहा कि पशुपति कुमार पारस के कई सांसद और कार्यकर्ता हमारे संपर्क में हैं।

पारस गुट द्वारा 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी के सवाल पर राजेश वर्मा ने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा तभी हो सकती है, जब कोई बिहार और बिहारी के बारे में सोचता हो। उन्होंने पारस गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि जब व्यक्तिगत हित के लिए पार्टी तोड़ने का काम हुआ, तो उस पर कोई टीका-टिप्पणी करना उचित नहीं है।

जब उनसे कल आने वाले विधानसभा चुनाव और उपचुनाव के नतीजों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने लालू प्रसाद यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “लालू जी हमारे अभिभावक हैं, उन पर हम क्या कहें। लेकिन 24 घंटे बाद रिजल्ट साफ कर देगा कि एनडीए दोनों राज्यों में प्रचंड बहुमत से सरकार बना रही है।”

उन्होंने बिहार की चार उपचुनाव सीटों पर भी एनडीए की जीत का दावा किया और कहा कि यहां भी एनडीए का विजय परचम लहराएगा।

राजेश वर्मा के इन बयानों ने बिहार की राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है। अब सबकी निगाहें कल आने वाले चुनाव नतीजों पर टिकी हैं।

पटना

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें