पंचायत चुनाव को लेकर आज से दो दिवसीय मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ प्रारंभ!

SHARE:

निभाष मोदी, भागलपुर!

-पंचायत चुनाव का शंखनाद हो चुका है, रणवेरियां बज चुकी है! पंचायत आम निर्वाचन 2021 के तहत मतदान दल तथा मतगणना दल के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ईवीएम ,मतपेटियों ,मतपत्र के माध्यम से चुनाव एवं मतगणना का प्रशिक्षण देने वाले मास्टर प्रशिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज 25 अगस्त से 26 अगस्त तक डीआरडीए भागलपुर सभागार में प्रारंभ हो गया! यह कार्यक्रम जिला प्रशासन भागलपुर की ओर से निर्गत की गई है! आपको बताते चलें कि यह पंचायत चुनाव अधिकतर जिलों में 10 चरणों में ही कराए जाने की घोषणा हुई है ! 2 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी 24 सितंबर को पहला और 12 दिसंबर को आखरी वोट दिया जाएगा !हर चरण की वोटिंग के बाद 1 दिन बीच कर मतगणना की जाएगी और बताते चले कि 15 दिसंबर को अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा! यह भी बता दें कि लोकतंत्र का महाअनुष्ठान कुल मिलाकर 105 दिनों का है इसमें मुखिया 8072 ,ग्राम पंचायत सदस्य 113307 ,पंचायत समिति सदस्य 11104, जिला परिषद सदस्य 1160 ,ग्राम कचहरी सरपंच 8072 ,ग्राम कचहरी पंच 113307 अर्थात कुल मिलाकर कुल पदों की संख्या 255022 है !

भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर सभी कर्मियों का प्रशिक्षण होना है जो मास्टर ट्रेनर हैं वह आज निकल जाएंगे आज इस कार्यक्रम में पंचायत चुनाव कैसे सुनिश्चित ढंग से संपन्न हो इसके लिए कार्यशाला चलाई जा रही है ,एक-दो दिन बाद मास्टर ट्रेनिंग का प्रशिक्षण होना है, फिर उसके बाद कर्मियों का प्रशिक्षण 6 विभिन्न केंद्रों पर कराया जाएगा !हर प्रशिक्षण फेज के हिसाब से होना तय हुआ है, इसमें पोलिंग प्रस्नल का चयन करके उसे अच्छी तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे कि पंचायत चुनाव 2021 सफलतापूर्वक संपन्न हो सके साथ ही उन्होंने कहा भागलपुर में 10 चरणों में चुनाव होंगे दूसरे चरण से ही होगी शुरुआत भागलपुर की।

Join us on:

Leave a Comment