सहरसा पुलिस ने दो बदमाश को हथियार समेत किया गिरफ्तार!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सिमरीबख्तियारपुर थानां की पुलिस दो अपराधी को किया गिरफ्तार। अपराधी के पास से पुलिस 1 देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस किया बरामद। डीएसपी मुकेश ठाकुर प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

खबर सहरसा से है जहां सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के डेयोढ़ी पोखर के समीप NH-107 पर बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।जिसके पास से एक देशी कट्टा व दो जिन्दा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है।सिमरी बख्तियारपुर SDPO मुकेश कुमार ठाकुर ने आज रविवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों बदमाश की पहचान राम देव साह का पुत्र अभिनंदन कुमार उर्फ सुमन कुमार एवं प्रेमलाल साह का पुत्र राजकुमार के रूप में की गई है दोनों बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के जमालनगर गांव के वार्ड संख्या 12 के रहने वाले है। फिलहाल दोनों बदमाशों को पुलिस जेल भेजने की कवायद में जुट गई है।

BYTE :- एसडीपीओ मुकेश ठाकुर।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें