स्कूल से घर जा रहे बच्चे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला,घटनास्थल पर ही मौत!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

स्कूल से घर जा रहे बच्चे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला। घटनास्थल पर ही हुई मौत। पुलिस शव को पोस्टमार्टम को भेज जुटी जांच में।

– एक खबर सहरसा जिले से आ रही है जहां बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के तरहा गांव वार्ड 13 में स्कूल से घर जा रही 6 वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उस बच्चे को कुचल कर भागने का किया प्रयास तो ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वही ट्रैक्टर के ठोकर लगने से बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। तो वहीं घटना के बारे में पुलिस को जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंच मृतक बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरा कर पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मृतक बच्चे की पहचान बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र तरहा गांव वार्ड 13 निवासी विनीत कुमार के 6 वर्षीय पुत्र ओम कुमार के रूप मे हुई है। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक गांव के मध्य विद्यालय तरहा स्कुल मे क्लास प्रथम का छात्र था।
मृतक के पिता विनीत कुमार ने बताया कि घर के समीप महज 15 मीटर के दुरी पर दक्षिण से उतर के ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दिया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर के टक्कर लगने से मेरे बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत के बाद परिवार मे मातमी सन्नाटा पसरा है। माँ के आँसू थम नही रहे और बार बार अपने लाडले के याद कर रो रही है।

BYTE :- मृतक बच्चे का पिता विनीत कुमार।
BYTE :- मृतक के परिजन जयप्रकाश कुमार।
BYTE :- मृतक का परिजन पंकज कुमार।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें