रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिला के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 227 पर अनियंत्रित बाइक चालक ने बारी बारी से दो जगहों पर ठोकर मारकर तीन लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पहला घटना एनएच 227 स्थित फुलहर गांव की है। जहां मंगलवार की देर शाम आरोपी बाइक चालक ने उमगांव की तरफ से आ रहे बाइक पर सवार होकर दरभंगा जिला के भैरोपट्टी दोनार निवासी 45 वर्षीय एहसान अहमद व हीरा भाई नामके व्यक्ति को ठोकर मारकर जख्मी कर दिया। वहीं ठोकर मारने के बाद भाग रहे युवक ने दूसरा घटना पिपरौन दुर्गा मंदिर चौक पर एक व्यक्ति को दुबारा ठोकर मार दिया। जहां पिपरौन गांव के 65 वर्षीय नथुनी महतो बाइक के ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हालांकि घटना में आरोपी बाइक चालक भी जख्मी हो गया है। वहीं घायल बाइक चालक को लोगों ने पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी बाइक चालक की पहचान फुलहर गांव का रंजीत राय का पुत्र आशाराम के रूप में किया गया है। इस संबंध में हरलाखी थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने बताया है कि आरोपी को बाइक सहित हिरासत में ले लिया गया है। सभी जख्मियों का ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां तीनों घायल सहित बाइक चालक का इलाज चल रहा है।




