वैशाली- कुएँ से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जाँच में जुटी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

वैशाली। जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के जेठूई गांव में कुएं में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल कुएं में शव मिलने की बात क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। कुएं में शव देखने के लिए आसपास भारी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना औद्योगिक थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाल पुलिस के द्वारा शव कि पहचान करने की कोशिश की गई लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी‌। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। और शव की पहचान करने में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित मोर्चरी हाउस में रखा जाएगा। पुलिस फिलहाल शव की पहचान करने में जुटी है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में औद्योगिक थाना अध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि जेठुई गांव में कुएं में एक व्यक्ति का शव होने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment