बिहार उपचुनाव: मतदान में उत्साह, 9 बजे तक लगभग 10 फीसदी मतदान!

SHARE:

रिपोर्ट-अमित कुमार

पटना: बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवास ने जानकारी दी है कि राज्य में हो रहे उपचुनाव में मतदान को लेकर निर्वाचन विभाग पूरी मुस्तैदी से नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से समय पर शुरू हो गई और मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, जिससे मतदान में अच्छा उत्साह देखा जा रहा है।

श्रीनिवास ने कहा, “रामगढ़ में अब तक सबसे अधिक 9.35% मतदान हुआ है, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी मतदान का प्रतिशत धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मौसम भी अनुकूल है, जिससे मतदाता बिना किसी रुकावट के अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट डालने के लिए आ रहे हैं।”

Join us on:

Leave a Comment