प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में छोटे भाई ने बड़े भाई की खंटी से हमला कर बेहरमी से हत्या कर दी। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया गांव के वार्ड नंबर 10 की है । बताया जाता है कि योगेश्वर यादव और शंकर यादव दोनों भाई हैं दोनों बंटवारे के बाद अपने-अपने जमीन पर घर बना रहे थे। आरोप है कि घर बनाने को लेकर विवाद के बाद कई बार सरकारी अमीन द्वारा नापी भी कराई गई और सही बताते हुए दोनों भाई निर्माण कार्य कर रहा था। आरोप है कि आज योगेश्वर यादव के घर का छज्जी जबरन उसका छोटा भाई शंकर यादव खंटी से तोड़ रहा था तभी सिढ़ी के चौताल पर पहुंचकर 75 वर्षीय योगेश्वर यादव अपने छोटे भाई को अपना छज्जा तोड़ने से मना किया जिसके बाद शंकर यादव ने योगेश्वर यादव के सिर पर खंटी से कई बार हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई, हालांकि खंटी लगने से घायल अवस्था में उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया । घटना की सूचना पर भगवानपुर थाना अध्यक्ष पवन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि बंटवारे के बाद अमीन से नापी के बाद घर बनाया गया था और आज जबरन शंकर यादव अपने बड़े भाई के अर्ध निर्मित घर के छज्जे को खंटी से तोड़ने लगा और रोकने पर खंटी से वार कर हत्या कर दी।इस मामले में भगवानपुर थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि आपस में दो भाइयों के बीच मारपीट हुई है उसमें इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
बाइट- मृतक के परिजन
बाइट- पवन कुमार, थाना अध्यक्ष भगवानपुर




