संवाददाता :- विकास कुमार
जहरीले सांपों के साथ फिल्मी गीत पर डांस करना एक कलाकार को महंगा पड़ गया .लाइव स्टेज प्रोग्राम के दौरान कोबरा सांप ने कलाकार को डस लिया . कलाकार की तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया । दरअसल पूरा मामला सहरसा जिले के सत्तरकटैया प्रखंड के रकिया बिजलपुर वार्ड नंबर 6 की बताई जा रही जहां छठ पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था , जिसमें कलाकार फिल्मी गीत पर सांप को गर्दन पर लपेट गाने के धुन पर डांस कर रहे थे, इस स्टेज पर दो कोबरा सांप को रखा गया था और गाने के धुन में कलाकार इतने मग्न हो गए की कब कोबरा सांप एक कलाकार को डस लिया कुछ पता ही नहीं चला, डांस के बीच में जब कलाकार को चक्कर आना शुरू हुआ तब उन्हें पता चला कि कोबरा सांप ने उन्हें डस लिया है , जहरीले सांपों के साथ फिल्मी गीत पर डांस करना इस कलाकार को महंगा पड़ गया जैसे ही यह कलाकार बेहोश होते हैं वैसे ही भगदड़ मच जाता है । आगे कलाकार ने जो बातें बताई वह सुनकर आप भी तंग रह जाएंगे महज ₹2000 में यह कलाकार अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों के मनोरंजन के लिए स्टेज प्रोग्राम करते हैं और जहरीले सांपों के साथ फिल्मी गीत के धुन पर डांस करते है और सांपों के साथ खेलते नजर आते है , वही समय रहते अगर उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं कराया होता तो उनकी जान भी जा सकती थी इससे पहले कलाकार को कई तांत्रिक के पास लेकर जाया गया लेकिन वहां भी ठीक नहीं हो सका बाद में उन्हें सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है ।
BYTE :- हादसे के शिकार हुए गौरव कुमार।




