धीरज शर्मा के साथ अमर कुमार आनंद

सूलतानगंज: बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में अधिकारियों ने कार्य का निष्पादन सही ढंग से नहीं किया।अंचलाधिकारी द्वारा यहाँ जाति विशेष को फायदा पहुंचाया गया।जिससे सुल्तानगंज क्षेत्र में लोगों के बीच अंचलाधिकारी के खिलाफ आक्रोश है।इसी आक्रोश को दूर करने के लिए सुल्तानगंज पहुंचे हैं।सुल्तानगंज में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर समिति में इसकी बातों को रखेंगे।उक्त बातें बिहार विधानसभा में शून्यकाल समिति के सभापति सह आरजेडी विधायक चंद्रहास चौपाल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए सोमवार को कही।चंद्रहास चौपाल यहां दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं।उन्होंने तय कार्यक्रम के तहत सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानगंज प्रखंड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। अंचलाधिकारी शंभू शरण रॉय ने बताया कि समिति के सभापति के द्वारा मज़दी,दूधैला, शाहाबाद,मीरहट्टी,अकबरनगर बसंतपुर आदि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया गया और बाढ़ पीड़ितों की समस्या सुनी गई।बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में दौरा के दौरान समिति के सभापति के साथ मौजूद रहे सुल्तानगंज विधानसभा से महागठबंधन के प्रत्याशी रहे कांग्रेस नेता लल्लन यादव ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ लोगों में घोर आक्रोश है।25 अगस्त को एक प्रतिनिधिमंडल सभापति चंद्रहास चौपाल के नेतृत्व में भागलपुर के कमिश्नर और डीएम से मुलाकात करेगा और सारे कार्यों की जानकारी देगी। इसके बाद 27 अगस्त को बिहार विधानसभा में शून्यकाल बैठक होगी। जिसमें मुद्दे को उठाया जाएगा।वही 29 अगस्त को सभापति चंद्रहास चौपाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बिहार के महामहिम राज्यपाल से मुलाकात कर सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में घटित अनियमितताओं की जानकारी राज्यपाल को देकर पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग करेगा।सुल्तानगंज से लगातार शिकायतें मिल रही हैं|




