पंजाब नेशनल बैंक कर्मियों द्वारा बाढ़ पीड़ितों को बांटा राशन!

SHARE:

धीरज शर्मा, भागलपुर

भागलपुर मे पंजाब नेशनल बैंक देश का दूसरा बड़ा बैंक होने के साथ ही सभी जन समूह को बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध कराता है तथा समय – समय पर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करता है | भागलपुर इस समय बाढ़ जैसी प्राकृतिक त्रासदी को झेल रहा है जिससे सामान्य जन – जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और लोगों को अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुआ यत्र – तत्र शरण लेना पड़ रहा है । मण्डल प्रमुख , सुधांशु भूषण ने कहा कि इस भीषण त्रासदी में एक जिम्मेदार संस्था के रूप में पंजाब नेशनल बैंक मण्डल कार्यालय भागलपुर मजबूती से साथ खड़ा है, और अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए बाद पीड़ितों को खाद्य सामग्री वितरित कर रहा है जिससे उनकी मनोवैज्ञानिक शक्ति मिले । भविष्य में भी पंजाब नेशनल बैंक ऐसे जनोचित कार्य करता रहेगा जिससे सामाजिक विकास कि पप्रक्रिया अनवरत चलती रहे । इस मौके पे उप मण्डल प्रमुख दीपक कर्ण , साकेत कुमार , विनय कुमार सामान्य प्रसाशन से रामा शंकर पंडित अधिकारी राज कुमार, पंकज ठाकुर राकेश रौशन सुनील रजक , अमन कुमार पिंतु कुमार एवं अन्य अधिकारी गण सम्मलित रहे ।

Join us on:

Leave a Comment