रिपोर्ट :- विकास कुमार!
– खबर सहरसा से है जहां सलखुआ प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय उटेसरा के प्रांगण मे लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर ऑन नेशन ऑन ग्रुप संस्था के डाइरेक्टर विकास राज उर्फ सुनील यादव के द्वारा सैकड़ों गरीब निःसहाय एवं जरुरत मंद सैकड़ों महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। सालख्वा प्रखंड प्रमुख सरिता संगम डायरेक्टर विकास राज उर्फ सुनील यादव सहित कई गणमान्य लोगों के द्वारा फीता काटकर विधिवत रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।इनके द्वारा गरीब गुरबों व असहाय महिलाओं के बीच किये गए साड़ी वितरण कार्य की चारों ओर काफी चर्चा हो रही है।आगामी लोक आस्था के इस महापर्व में छठ व्रती महिलाओं के बीच साड़ी पाने वाली महिलाओं ने खुशी जाहिर की।समाजसेवी विकास राज ने कहा कि हमेशा ही गरीब – गुरबों व असहाय की सेवा करने का मेरा भावना रहा है।इसी कड़ी मे छठ पूजा के अवसर आज साड़ी वितरण किया गया है। साथ उन्होंने गरीब मजदूर रोजमर्रा की जिंदगी जीने वाले लोगों से अपने बच्चों को हर हाल में शिक्षा ग्रहण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा शिक्षा के महत्व को आप समझें और अपने बच्चों को जरूर शिक्षित बनाएं।
BYTE :- विकास राज उर्फ़ सुनील यादव, स्थानीय समाजसेवी।