अरविंद कुमार

मोतिहारी, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र के कदमवा पंचायत के बहनों ने जीवनदायनी ऑक्सीजन देने वाली पेडों को राखी बांध कर समाज को दिया संदेश।
पेड़ भी भाई के समान ही है जो आँक्सीजन देकर हम सबो के जीवन का रक्षा करने की काम करती है । रक्षा बंधन के इस पावन पर्व के अवसर पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए यदि हम बहाने पेड़ पौधे जितना हो सके लगाने का काम करे और बचे हुए पेड़ को रक्षा सुत से बांध कर ये संदेश दे कि इनके सुरक्षा के बीना हमलोग सुरक्षित जीवन नही जी सकते है। करोना बीमारी का दंश झेल रहे पुरे विश्व में आँक्सीजन के लिए हहाकार मचा हुआ था ।पीपल बरगद तुलसी जैसे पेड़ पौधे जो हमेशा आँक्सीजन देने का काम करती है ये सभी जीवन दायनी है । हम बहनों के लिए पावन पर्व रक्षाबंधन साल में एक ही बार आती है ।इस पावन पर्व पर पेड़ पौधों को राखी बांध कर शपथ ले कि किसी भी हाल मे इसकी सुरक्षा करे ।पेड़ पौधों की अनवरत कटाई किए जाने से देश समाज में प्रकृतिक आपदा काफी बढने लगी है ।इन प्राकृतिक आपदाओ से बचाने का काम यदि कोई कर सकता है तो वह मात्र एक है पेड़ पौधा । हम बहनें अपने भाई कि कलाई रक्षा सुत बांध कर लम्बी उम्र की कामना कर सकते हैं तो क्या जीवन दायनी पेड़ पौधों को रक्षा सुत बांध कर उनके लम्बी उम्र की कामना नहीं कर सकते है।




