सुलतानगंज के अजगैविनाथ गंगा घाटो पर श्रावणी पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन को लेकर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़!

SHARE:

धीरज शर्मा के साथ अमर कुमार आनंद!

सुलतानगंज के अजगैविनाथ धाम के गंगा तट पर अहले सुबह से ही रक्षाबंधन एवं श्रावण पूर्णिमा को लेकर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सावन पूर्णिमा के दिन होने वाले भाई बहन के अटूट भरोसे एवं अटूट बंधन का प्यार का पर्व रक्षाबंधन का एक अलग ही मान्यता है l इस पर्व के जो भी शिव भक्त उत्तरवाहिनी गंगा मैं स्नान ध्यान कर बाबा अजगैवीनाथ के मनोकामना ज्योतिर्लिंग की पुजा अर्चना करते हैं भगवान भोलेनाथ की असीम अनुकंपा से सभी भक्तों का सारी मनोकामना पुर्ण होते हैं।इस लिए शिव भक्त सुल्तानगंज पुजा अर्चना के लिए पहुचते हैं।कोरोना महामारी होने के कारण बाहर से एक भी शिव भक्त गंगा स्नान करने के लिए नहीं पहुचे हैं।वहीं सरकार के आदेशानुसार सभी मंदिरों मे पुजा अर्चना पर रोक लगा दी गई है।वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा मंदिरों जाने वाले के मुख्य रास्ते पर बेरेकेंटिंग कर सील कर दिया हैं।और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल एंव महिला पुलिस बल कि तैनाती कि गई है।

Join us on:

Leave a Comment