पंकज कुमार जहानाबाद ।
जहानाबाद के लिए मंगलवार का सुबह का दिन बड़ा हादसा का दिन रहा। तेज रफ्तार से जा रही हाईवा गाड़ी ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल डाला जिससे दोनों लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों ने हाईवे कुचालक सहित पड़कर नगर थाना के पुलिस को सौंप दिया।
जहानाबाद में मंगलवार की सुबह
गया पटना एनएच 83 पर एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, इस हादसे में दोनों लोगों की मौत हो गई। घटना भंवरिया पुल के पास की है। मृतक की पहचान अशोक
शर्मा और देवेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे।
इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अशोक शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि देदेंद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास
के लोगों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
लोगों ने तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की
पुलिस को इस घटना की सूचना मिलते
ही मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि हादसा ट्रक ड्राइवर की तेज रफ्तार के कारण हुआ है। स्थानीय लोगों ने लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चिंतित हैं और मांग कर रहे हैं कि तेज रफ्तार पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
नगर थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया हाईवा ने बाइक पर सवार दो लोगों
को कुचल दिया। जिसमें दोनों की मौत हो गई। पुलिस ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों सबों को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है बताया जाता है कि किसी काम से दोनों व्यक्ति बाइक से जा रहे थे कि तेज रफ्तार से जा रही है हाईवा गाड़ी में जोरदार धक्का मारा जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।




