रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
– मधुबनी जिला मुख्यालय स्थित वाटसन स्कूल के सामने मामूली सी बात पर कार चालक को मारपीट एवं चाकू मार कर गंभीर रूप से धायल करने वाले तीनों आरोपी को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों गिरफ्तार युवकों ने जिस बाइक पर सवार होकर तेजी से जा रहा था उस बाइक से कार में टक्कर मार दिया। इस बात से ख़फ़ा कार चालक ने इन युवकों से कहा कि कार में आए नुकसान का भरपाई करें तो इतने मे तीनों बाइक सवार युवकों ने दादागिरी दिखाते हुए पंडौल का रहने वाला कार चालक बब्लू मंडल के उपर लप्पड़ थप्पड़ और चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से धायल कर दिया। गंभीर रूप से धायल कार चालक को स्थानीय लोगों एवं नगर थाना पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिन के उजाले में वे भी अमूमन व्यस्त मानी जाने वाली मधुबनी नगर के मुख्य सरको पर, जहां एक तरफ न्यायालय, एस पी, डीए, डी डी सी कार्यालय, नगर थाना सहीत कय अन्य कार्यालय है तो दूसरी तरफ एस पी आवास, डी एम आवास, सदर डी एस पी कार्यालय, सदर अस्पताल सहित अन्य कय पदाधिकारीयों का आवास है। ऐसे जगह इस तरह हमला करना कोई मामूली अपराध नही कहा जा सकता है। वही घटना को नगर थाना पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर ने प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए बताया है कि गंभीर रूप से घायल कार चालक खतरा से बाहर है। तीनों हमलावरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी का पहचान नगर थाना क्षेत्र स्थित कोतवाली चौक का सन्नी वारी, बेभव मिश्रा और विश्वास मिश्रा के रूप में किया गया है। गिरफ्तार हमलावरों से आबस्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया। वही थाना अध्यक्ष ने आगे बताया है कि गिरफ्तार आरोपी का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।




