मनचले युवकों ने प्रेमी जोड़े की कर दी पिटाई, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने अनभिज्ञता प्रकट की!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार


एक दूसरे से बातें करते प्रेमी जोड़ा को कुछ युवकों ने पकड़कर दिया घटना को अंजाम
मानवता को शर्मसार कर बेतहमी से लात, घुसे से पिटाई करने का वीडियो आया सामने
पुलिस को नहीं लगी इसकी भनक

जमुई जिले में इन दीनो मनचले युवकों द्वारा एक प्रेमी जोड़े के साथ क्रूरतापूर्वक मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। बेरहमी से प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट करते हुए एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो टाउन थाना क्षेत्र के दौलतपुर इलाका के पहाड़ी का बताया जाता है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ मनचले युवकों द्वारा प्रेमी जोड़े के साथ लात-घुसे से मारपीट की जा रही है। ईंट से भी प्रेमी पर कई बार प्रहार किया गया है। इस दौरान प्रेमी जोड़ चीख और चिल्ला रहे हैं, छोड़ने के लिए गुहार लगा रहे हैं, दोनो हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं लेकिन किसी भी बेरहम युवकों को दया नहीं आई और काफी देर तक मारता रहा। प्रेमी जोड़े की गलती इतना ही थी कि वे दोनों पहाड़ी पर बैठकर आपस में बातें कर रहे थे। यह घटना करीब एक सप्ताह पहले की बताई जा रही है। बताया जाता है कि प्रेमिका उझंडी इलाके की रहने वाली तो प्रेमी युवक बोधवन तालाब इलाके का रहने वाला बताया जाता है, दोनों बालिग हैं। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं और मिलने के लिए सुनसान जगह पर दोनों पहुंचे थे तभी इसकी भनक स्थानीय युवकों को लग गई। उसके बाद मनचले युवकों ने प्रेमी जोड़े के साथ क्रूरतापूर्वक मारपीट की घटना को अंजाम दिया। हालांकि ऐसी बातें सामने आ रही हैं कि फिर बाद में दोनों की शादी भी करा दी गई है, लेकिन बड़ी बात तो यह है कि यह घटना एक सप्ताह पहले की है और घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भी इसकी भनक तक पुलिस को नहीं लगी

पीटीसी –पुरुषोत्तम कुमार

Join us on:

Leave a Comment