रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
पुलिस के लाख सख्ती के बाबजूद भी शराब कारोबारी मानने को तैयार नही, फिर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी जिले में शराब का फलता फूलता कारोबार रुकने का नाम नही ले रहा। सरकार द्वारा पूर्ण शराबबंदी कानून लागू किए जाने के बाबजूद भी यहां काफी संख्या में लोगों ने शराब कारोबार को अपना कमाने का जरिया बना लिया है। हालाकि ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों को रोज पकड़ पकड़ कर जेल भेजा जा रहा है। लेकिन पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्रवाई से बेपरवाह शराब धंधे में संलिप्तो का हौसला इस कदर बढ़ा हुआ है कि ये अपने रास्ते में आने वाले को जान लेने से भी पिछे नही हटता। चाहे वे एस एस बी जवान हो, स्थानीय पुलिस हो, मद्दनीषेद की पुलिस हो या आम नागरिक ही क्यों ना हो। मोटे तौर पर ये कहना ग़लत नहीं होगा कि शराब बंदी के बाद से मधुबनी जैसे शांत जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। हालाकि मधुबनी एस पी सुशील कुमार के सख्त आदेश और एस एस बी कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी के निर्देश व मद्दनिषेद टीम द्वारा शराब तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई के कारण बहुत से महिला, पुरुष, युवा एवं वृद्ध को जेल की हवा खानी पड़ी है। वही शराब धंधे में संलिप्त दर्जनों धंधेबाजों को आज भी जेल भेजने का सिलसिला जारी है। ऐसे ही एक कार्रवाई करते हुए हरलाखी थाने की पुलिस ने 150 बोतल नेपाल निर्मित शराब के साथ बाइक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के चानन गांव का उदय कुमार पासवान के रूप में बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाने एएसआई प्रमोद कुमार दलबल के साथ गस्ती पर निकले हुए थे। इसी क्रम में उमगांव बासोपट्टी मुख्य मार्ग स्थित एक निजी स्कूल के समीप कार्रवाई करते हुए शराब तस्कर को को पकड़ा गया। इस बाबत थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने बताया है कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध बिहार मद्दनीषेद एवं शराब बंदी कानून के धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।




