रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौजा गांव के मोहन झा हत्या कांड को लेकर बेनीपट्टी डी एस पी निशिकांत भारती ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी दिया है कि शराब मक़फ़ियाओ के टारगेट पर थे धनौजा गांव के हरिमोहन झा…शराब माफियाओं ने साहरघाट में मोहन झा को रास्ते से हटाने के लिए प्लान बनाया। प्लान के तहत उसे फोन कर गांव के चौक पर बुलाया और गोली मार दी। गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उक्त हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए हत्या मामले में प्रयोग किए मोबाइल के धारक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हत्या आरोपी का पहचान साहरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर गांव का बेचन यादव के पुत्र अर्जुन यादव के रूप में हुई है। अर्जुन यादव का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध साहरघाट थाना में पूर्व से दो अन्य कांड दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस के पूछताछ में मुंह खोला है और बताया है कि, नामजद आरोपियों के साथ प्लान बना कर हत्याकांड को अंजाम दिया गया। बता दे कि इस हत्याकांड मामले में मृतक हरिमोहन झा के पुत्र के बयान के आधार पर धनौजा गांव के विक्रांत उर्फ बॉबी मिश्रा, हैप्पी मिश्रा, मिथुन गिरी, मनोज और एक अन्य मोबाइल धारक के खिलाफ बेनीपट्टी थाना में मामला दर्ज कराया गया है।
अर्जुन यादव के गिरफ्तारी के बाद डीएसपी निशिकांत भारती ने प्रेस वार्त्ता कर जानकारी देते हुए बताया है कि मामले का उद्भेदन कर लिया गया है। मामले में संलिप्त सभी अपराधियों का पहचान कर लिया गया है। बाकी बचे अन्य पांच हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।




