रिपोर्ट- पुरुषोत्तम कुमार!
जमुई-दो लाख रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने आधा दर्जन से अधिक शिक्षकों के साथ की मारपीट
-पीड़ित शिक्षकों ने डीएम और डीपीओ को आवेदन देकर सुरक्षा की लगाई गुहार
-प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसतपुर के शिक्षकों के साथ की मारपीट
-फतेहपुर के ग्रामीणों ने भी मारपीट व दबंगई का लगाया आरोप
एंकर –जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसतपुर के शिक्षकों के साथ अपराधियों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। अपराधियों के द्वारा विद्यालय एवं कई अन्य जगह अलग- अलग जगहों पर आधा दर्जन से अधिक शिक्षकों के साथ लाठी, डंडा व लोहे की रॉड से गंभीर रूप से पिटाई कर दी जिसमें कई शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये है और वही अपराधियों के द्वारा शिक्षकों को साथ ही जान मारने की धमकी दी गई है जिससे सभी शिक्षक भयभीत हैं। मामले को लेकर बुधवार को दिन के 11:30 बजे शिक्षक के द्वारा विद्यालय बंद कर सभी शिक्षक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय जमुई पहुंचे, जहां शिक्षकों ने डीपीओ सीमा कुमारी और जिलाधिकारी सभिलाषा शर्मा को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। साथ ही एसपी के नहीं रहने पर एसडीपीओ सतीश सुमन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। घायलों में प्रह्लाद यादव, हाशिम अंसारी, संजीव सिंह, सचिन कुमार और विनोद रजक सहित अन्य शिक्षक शामिल हैं। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रह्लाद यादव ने बताया कि वे विद्यालय में थे। इसी दौरान राजेश कुमार यादव और अर्जुन पंडित के साथ एक दर्जन से अधिक लोग आया और दो लाख रुपया रंगदारी मांगने लगा। जब उसने कहा कि वे एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक के प्रभार में हैं तब मनोज कुमार शर्मा के आने के बाद बात कीजियेगा। इतना कहना था कि अचानक सभी लोग मारपीट करने लगे। जब अन्य शिक्षक छुड़ाने पहुंचे तो उनलोगों के साथ भी मारपीट की गई। इसके अलावा लाहाबान हाल्ट के पास भी कुछ शिक्षकों के साथ मारपीट की गई।जिस वजह से सभी शिक्षक दहशत के साए में हैं। उन्होंने बताया कि सभी आरोपिता अपराधी तबके के हैं जिस वजह से शिक्षकों के बीच डर का माहौल व्याप्त है। हालांकि मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।ग्रामीणों ने भी तीन लाख रंगदारी नहीं देने पर मारपीट का लगाया आरोप
पीड़ित शिक्षकों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी समाहरणालय पहुंचे और डीएम व एसडीपीओ को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि राजेश कुमार यादव और अर्जुन पंडित के आतंक से पूरे ग्रामीण दहशत के साए में जी रहे हैं। लगातार किसी न किसी ने ग्रामीण के साथ हमेशा उन लोगों के द्वारा मारपीट की जाती है। गांव में नाला, सड़क बनने के दौरान रंगदारी की मांग की जाती है और पैसा नहीं देने पर मारपीट वह जान मारने की धमकी दी जाती है। जिस वजह से सभी ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों ने भी उनलोगों पर तीन लाख रुपया रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए डीएम व एसडीपीओ को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपितों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
वाइट –शिक्षा विभाग अधिकारी
वाइट –महिला शिक्षाऐं
वाइट –विद्यालय के शिक्षक
वाइट –ग्रामीण




