रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिला के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी पंचायत के कौआहा गांव से शराब बेचने के आरोप में एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान बासोपट्टी पूर्वी पंचायत के उप मुखिया अनीता देवी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार उप मुखिया के घर में शराब होने की सूचना मध्य निषेध विभाग को दी गई थी। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने के लिए बासोपट्टी थाना के प्रशिक्षु सहायता एस आई अलीशा सिंह बासोपट्टी पूर्वी पंचायत वार्ड नंबर 12 में उप मुखिया के घर पर पहुंची और तलाशी ली गई तो उनके घर से नेपाल निर्मित देसी शराब की 90 बोतल पुलिस द्वारा बरामद की गई। बरामद शराब की जपती सूची बनाते हुए प्रशिक्षु एस आई अलीशा सिंह ने पुलिस वल के सहयोग से आरोपी महिला उप मुखिया को गिरफ्तार कर बासोपट्टी थाने ले आई। जहां आबस्यक पुछताछ के बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए महिला मुखिया को शराब कारोबार में संलिप्त पाए जाने के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। वही मामले को लेकर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि गिरफ्तार महिला शराब कारोबारी के खिलाफ बिहार मद्दनीषेद एवं शराब बंदी कानून के विभिन्न सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।




