अररिया सांसद प्रदीप सिंह के विवादित बयान से भड़का आक्रोश,जाम, प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्ट- मो. मुर्शिद!

अररिया – अररिया में बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह के विवादित बयान के बाद काफ़ी आक्रोश नजर आ रहा है। इसी क्रम में हजारों की संख्या में आक्रोशित युवा सड़क पर उतरकर सड़क जाम किया और आगजनी कर सांसद प्रदीप कुमार सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे से शहर के गोढ़ी चौक पर सैकड़ो की भीड़ ने जाम होकर जुलूस निकाला। इस दौरान आक्रोशित युवाओं ने सड़क के किनारे लगे सांसद के बैनर होर्डिंग को भी फाड़ डाला और उनके खिलाफ नारे लगाते हुए शहर के चांदनी चौक पहुंचे। जहां उन लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर मांग की के अपने दिए गए बयान को लेकर सांसद को माफी मांगना चाहिए। जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस प्रशासन को लगी मौके पर भारी संख्या में पुलिस के जवान शहर के हर सड़कों पर जमा हो गए। और मौके पर सदर एसडीपीओ एएसपी राम पुकार सिंह ने पहुंचकर भीड़ को शांत कराया। और उन्हें समझा बुझाकर वापस भेज दिया। अभी फिलहाल शहर में शांति कायम है। लेकिन पूरा शहर छावनी में तब्दील हो गया है। सड़कों पर पुलिस के जवान तैनात है। सांसद प्रदीप कुमार सिंह द्वारा दिए गए विवादित बयान पर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
इधर अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा है की मेरे द्वारा दिए गए भाषण को अधूरा दिखाया जा रहा है। और मैं अररिया का सांसद हूं यहां हर समुदाय के साथ मेरा अच्छा संबंध है। इसलिए मेरा कोई उद्देश्य नहीं है की खास समुदाय को लेकर गलत बयान बाजी करना। मेरा अपील है के सभी लोग शांति बनाए रखें। कुछ राजनीतिक लोग इस मामले को लेकर राजनीति करने में लगे हैं।
बाइट – रामपुकार सिंह, सदर एसडीपीओ, अररिया।
बाइट – प्रदीप कुमार सिंह, एमपी, अररिया।

Join us on:

Leave a Comment