48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा मनाया गया पुलिस शहीद स्मृति दिवस!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी के पर्यवेक्षण मे वाहिनी मुख्यालय जयनगर एवं अधीनस्थ सीमा चौकियों में पुलिस शहीद स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर कमांडेंट के द्वारा अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए बताया गया कि 21अक्टूबर 1959 मे भारत चीन सीमा की रक्षा करते हुए केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के 10 बहादुर जवानो ने हॉट स्प्रिंग लद्दाख में शहादत दी थी। उन शहीद जवानों तथा राष्ट्र सेवा मे पुलिस बलों के शहीद हुए जवानो की याद मे पुलिस शहीद स्मृति दिवस प्रत्येक वर्ष 21अक्टूबर को मनाया जाता है। हमारे बहादुर जवानो ने देश की अखण्डता और सुरक्षा के लिए अपने बहुमूल्य प्राणों की आहुति दी है। उनकी शहादत को राष्ट्र सदा याद रखेगा। जवान देश सुरक्षा के लिए हमेशा मुस्तैद रहता है। जब भी जरूरत होती है वह अपनी जान देने से भी पीछे नहीं हटता। ऐसे शहीद जवानों के बलिदान व सेवा को नमन किया और उनके परिवार के प्रति भी आभार व्यक्त किया। गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट के द्वारा गत वर्ष 01/09/2023 से 31/08/2024 के बीच शहीद हुए सशस्त्र सीमा बल के 2 शहीदों के नाम पढ़ कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम के अंत में इस मौके पर शहीदों की याद में 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों एवं जवानों के द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया और वाहिनी परिसर जयनगर में बने शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment