बाढ़ पीड़ितों ने BDO एवं सीओ के खिलाफ किया प्रदर्शन!

SHARE:

धीरज शर्मा भागलपुर

भागलपुर सन्हौला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का घेराव सैकड़ों भाकपा कार्यकर्ता एवं बाढ़ पीड़ितों ने अपने मांग को लेकर घेराव व प्रदर्शन किया इसके पूर्व भगत सिंह चौक सन्हौला से थाना चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय तक जुलूस निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में जिला पदाधिकारी के नाम मांग पत्र सौंपा गया|
सारे मांगों को लेकर आज सन्हौला अंचल कार्यालय पर सैकड़ों की तादाद में बाढ़ पीड़ित एवं भाकपा, नौजवान सभा, कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदर्शन व नारेबाजी किया गया साथ ही भाकपा युवा नेता संजीत सुमन के द्वारा कहा गया कि अविलंब सभी सरकारी सुविधाएं बाढ़ पीड़ितों एवं आम जनता को उपलब्ध करवाया जाए नहीं तो आगे जोरदार तरीके से अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के खिलाफ घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन किया जाएगा l
आंदोलन में जिला परिषद सदस्य माला देवी प्रतिनिधि संजीत सुमन व राज्य अध्यक्ष AIYF बिहार , राज्य कार्यकारिणी सदस्य सलमान सिद्दीकी ,जिला सचिव रुपेश कुमार, मोहम्मद अनिमुल हसन राज्य परिषद सदस्य एआइएसफ, अजय कुमार, अनिल सिंह ,सतेंद्र सिंह, अवधेश महतो, प्रताप कुमार, अनुरूध कुमार, अमित कुमार, सुमन यादव, मोहम्मद जियाउल, मोहम्मद सज्जाद, गीता देवी, मनोरमा देवी, मीना देवी, पुष्पा देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे|

Join us on:

Leave a Comment