सांप काटने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत!

SHARE:

धीरज शर्मा के साथ अमर कुमार आनंद!

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मिरहट्टी पंचायत में बुधवार की देर रात सांप के डसने से एक ही परिवार के एक वृद्ध महिला एवं एक लड़की की मौत हो गई मृतक की पहचान गगन शर्मा के सुपुत्री प्रियंका कुमारी उम्र 14 एवं धनेश्वर शर्मा की पत्नी सुधा देवी उम्र 60 वर्ष के रूप में हुई है।इस दौरान मृतक के परिजन ने बताया कि पूरा गांव बाढ़ की चपेट में है घर के चारों तरफ पानी का बाढ़ के पानी का घेराव हो चुका है l जिससे कल रात को करीब 9 बजे घर में एक विषैला सांप घुस गया और प्रियंका कुमारी पढ़ाई कर खाना खाने जा रही थी। कि रास्ते में उसे दाहिने पैर में सांप काट लिया। वहीं दूसरी ओर मृतक की बड़ी मम्मी जिसका नाम सुधा देवी पति धनेश्वर शर्मा अपने घर में सोई हुई थी। सोने के क्रम में उसे दाहिने हाथ में सांप काट लिया।इस दौरान, मृतक के परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए रेफरल अस्पताल सुलतानगंज लाया । जहां डॉक्टरों ने गंभीर अवस्था देखते हुए मायागंज रेफर कर दिया। भागलपुर ले जाने के क्रम में मौत हो गई घटना की जानकारी स्थानीय थाना को मिलने पर शव को अपने कब्जे में कर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया।

Join us on:

Leave a Comment