हत्या या आत्महत्या: एक ही दुपट्टे से लटके थे नव दंपति , की थी लव मैरिज!

SHARE:

अरविंद कुमार

घटना के वक्त घर में कोई नहीं था, मोबाइल भी गायब!

पुलिस कर रही मामले की जांच , पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा खुलासा!

मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र  बिजुलपुर पंचायत के खगनी वार्ड नंबर 3 में एक नव दंपति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना बुधवार  दोपहर की है. मृतकों में सुखेन पासवान का 23 वर्षीय पुत्र ब्रजकिशोर पासवान उर्फ ब्रजेश तथा उसकी 20 वर्षीय पत्नी काजल कुमारी है. नवदंपति की आत्महत्या की खबर सुन लोगों की घटना स्थल पर भीड़ उमड़ पड़ी. कुछ लोग बता रहे थे कि मृतक ब्रजकिशोर 10 बजे सुबह में ताश खेल रहा था. ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने कुछ ही घंटों में आत्महत्या कर ली. वही सूचना पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतकों के घर पर कोई नहीं था. उसका पूरा परिवार बाहर रहकर मजदूरी का काम करता है. बताया जाता है कि मृतक ब्रजकिशोर की शादी प्रेम-प्रसंग के साथ परिवारवालों की राजामंदी से हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कनछेदवा गांव निवासी सुदामा पासवान की पुत्री काजल कुमारी से सुगौली थाना क्षेत्र के वनस्पति माई स्थान मंदिर में हुई थी. यह प्रेम -प्रसंग मृतक ब्रजकिशोर की मौसेरी बहन के घर कनछेदवा आना-जाने में ही शुरू हो गई थी. जिसके बाद प्रेमी युगल ने अपने- अपने परिवारवालों को मनाकर राजीमंदी से शादी की. मामले में पहुँचे सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता, प्रशिक्षु डीएसपी राजीव रंजन चन्द्र सिंह, दिलीप कुमार व सुनील कुमार सिंह पहुँच मामले की तह तक जांच करने में लगे रहे. मगर मामले में पुलिस भी उलझी दिखी। इन दोनों दम्पति की हत्या हुई है या आत्महत्या. क्योंकि पुलिस के आने के पहले ही शव को गांव के ही 3-4 औरतों ने मिलकर उतार कर गांव के ही डॉक्टर को बुलाया था. जहाँ डॉक्टर ने दोनों को मृत बताया. वही महिलाएं बता रही थी कि सब्जी मांगने गांव की औरत ब्रजकिशोर के घर गई. घर जाकर आवाज लगाई । जब कमरे से कोई बाहर नही निकला तो औरत ने घर मे घुसकर देखा तो दोनों दम्पति करकरट के कमरे में लगे लोहे के पाईप में काले रंग के एक ही दुपट्टे से लटके हुए थे. उसके बाद औरत के सोर मचाते ही गांव के लोग इक्कठे हो गए. बताया जाता है कि मृतक दम्पति की मोबाईल घर से गायब थी. फोन लगाने पर दोनों के मोबाईल बंद बता रहा था. जिससे पुलिस उलझन में उलझ गई. पुलिस आशंका जता रही थी कि हत्या के बाद भी शव को लटकाया गया हो. फिलहाल पुलिस गहनता से जांच में जुटी है.

क्या कहते है अधिकारी:

सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि दम्पति की हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पायेगा. अभी तक के जांच में किसी से विवाद की बात सामने नही आई है. प्रथम दृष्टया से पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

Join us on:

Leave a Comment