जेल में बंद कैदी की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा!

SHARE:

ऋषिकेश कुमार

नालन्दा। हिलसा उपकारा में बंद नगरनौसा थाना क्षेत्र निवासी टुन्ना पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही टुन्ना पासवान के परिजनों के द्वारा हिल्सा अनुमंडल से लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल तक जमकर उत्पात मचाते हुए हंगामा किया।परिजनों के द्वारा सुरक्षाकर्मियों और एम्बुलेंसकर्मी के साथ भी किया मारपीट। घटना के संबंध में मृतक कैदी के पुत्र ने बताया कि इनके परिवार के द्वारा ग्रामीण बैंक से एक लाख का लोन बैंक से लिया गया था जिसे चुकता नहीं करने के उपरांत बैंक कर्मियों ने नगरनौसा थाना मैं प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके उपरांत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टुन्ना पासवान को गिरफ्तार कर लिया। देर रात जेल में बंद टुन्ना पासवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद सुरक्षाकर्यों के द्वारा हिलसा के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान वृद्ध टुन्ना पासवान की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मौत का ठीकरा जेल प्रशासन पर खोला है। वहीं मृतक के पुत्र ने बताया कि जेल में बंद टुन्ना पासवान के साथ मारपीट हुई थी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही जेल प्रबंधन के द्वारा इन सब आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि दिल की बीमारी के कारण हुई है मौत। फिलहाल पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment