जिला युवा उत्सव के एक अन्य विधा के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जिला युवा उत्सव के एक अन्य विधा के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जहानाबाद में,
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन, जहानाबाद के संयुक्त तत्वावधान में, विगत 26 सितंबर से लेकर 27 सितंबर तक, जिला युवा उत्सव का आयोजन अब्दुलबारी नगर भवन, जहानाबाद में किया गया था, जिसमें विभिन्न कला विधाओं, यथा पेंटिंग, मूर्ति कला, वक्तृता, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, शास्त्रीय नृत्य जैसी विधाओं में स्थानीय युवा कलाकारों के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।
उसी कड़ी में हुलासगंज अवस्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जहानाबाद में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तकनीकि, प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन किया।इसके अतिरिक्त आज के इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी भी उपस्थित थे, साथ ही प्रभारी पदाधिकारी, जिला कला एवम् संस्कृति कोषांग, कंचन कुमारी झा भी उपस्थित थी। जिला आइकॉन (निर्वाचन), अमित कुमार भी युवाओं के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उनका उत्साहवर्धन करने के लिए उपलब्ध थे। इस कार्यक्रम के सफलता से आयोजन के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों के अलावा राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जहानाबाद के प्रोफेसर एवं कर्मियों के द्वारा भी पूरी तत्परता के साथ कार्यान्वयन किया गया।
युवाओं के द्वारा विज्ञान से जुड़ी प्रदर्शनी की बात कर तो
1) निभा पांडे, सलोनी कुमारी, स्वाति सिंह, साक्षी, हिमांशु, जय भारती के द्वारा हाइड्रोलिक ब्रिज के मॉडल का प्रदर्शन किया गया एवं अपने इस बेहतरीन वैज्ञानिक प्रदर्शन के लिए इस टीम को प्रथम पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है।
2) ऋषभ कुमार झा के द्वारा टिक-टैक-टो गेम के मॉडल का प्रदर्शन किया गया। इसमें तकनीक के साथ-साथ रोचकता भी थी। इसके लिए ऋषभ को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।
3) दक्षिण भारत के रामेश्वरम में अवस्थित पंबन ब्रिज को अपने कई बार देखा होगा। आज के इस वैज्ञानिक प्रदर्शनी में इसी ब्रिज के हाइड्रोलिक मॉडल को सौरभ कुमार, सुमित भारती, सुमितप्रदर्शनियों रंजन, सलोनी कुमारी, निशा कुमारी, हार्दिक कुमार ने प्रदर्शित किया एवं इस प्रदर्शन के लिए उन्हें तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
अन्य प्रदर्शनियों की बात करे तो, इसरो के रॉकेट मॉडल से लेकर ईजी लर्निंग प्रोसेस ,ग्रीन सिटी, 3जी प्रोजेक्शन ,एलिवेटेड पार्किंग और ऑटो मूवमेंट, सौरमंडल का प्रदर्शन जैसे सराहनीय प्रयास भी युवाओं के द्वारा किया गया।
जहां तक आयोजन स्थल का प्रश्न है, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जहानाबाद, बिहार सरकार की सभी जिलों में अभियंत्रण संस्थान देने के वादे का धरातलीय प्रमाण है। 2019 से संचालित यह महाविद्यालय, 2022 में अपने सुसज्जित भवन में स्थानांतरित हुआ। आज के समय यहां सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल,इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन तथा कंप्यूटर साइंस की शिक्षा दी जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment