9 वीं राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस टीम घोषित, 7 से 8 अक्टूबर को पटना में होगी प्रतियोगिता!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद सॉफ्ट टेनिस टीम घोषित ।। आगामी 7 से 8 अक्टूबर 2024 को पटना के रुकनपुरा स्थित नसीब स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स / एकेडमी में होनेवाली 9वीं बिहार राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए आज शनिवार , दिनांक 5 अक्टूबर को जिले में स्थित ( इंडोर स्टेडियम ) स्पोर्टस कॉम्पलेक्स स्टेडियम , मल्लहचक , जहानाबाद में जहानाबाद सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के बैनर तले एकदिवसीय ट्रायल लेकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ियों का चयन सुनिश्चित किया गया । यह सॉफ्ट टेनिस ट्रायल में बालकों और बालिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में अपना-अपना चयन सुनिश्चित किया । चयनित किए गए सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं : बालक / पुरुष वर्ग में शामिल – : आयुष अतुल संजीव रोहन सुधांशु राजीव पियुष राज-मल्होत्रा निशांत आशीष विश्वजीत आदित्य-पुष्कर सिद्धार्थ हर्ष-राज और रोहित ; बालिका / महिला वर्ग में शामिल :- ममता लवली मुस्कान प्राची मुन्नी और श्रुति तथा टीम कोच की भूमिका में सुरज कुमार एवं जयप्रकाश कुमार और टीम मैनेजर शिल्पा कुमारी हैं । जहानाबाद सॉफ्ट टेनिस टीम को हरी झंडी दिखाकर जहानाबाद सॉफ्ट टेनिस अध्यक्ष सूरज कुमार द्वारा जहानाबाद जिले से विदा किया गया । उक्त आशय की जानकारी सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ जहानाबाद के अध्यक्ष श्री सुरज कुमार एवं सचिव श्री रोहन कुमार ने संयुक्त रूप से दिया है ।

Join us on:

Leave a Comment