सांस्कृतिक दूत के रूप में आराइट्स” थीम पर होगा डांडिया नाइट, कपल को ही मिलेगी एंट्री!

SHARE:

रिपोर्टर : शुभम सिन्हा

आरा

अनिबंधित समाजिक संगठन अंबा द्वारा 6 अक्टूबर की शाम डांडिया नाइट का अयोजन आरा शहर के एक निजी होटल में किया जायेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आराइट्स को भारतीय सांस्कृतिक दूत के रूप में प्रस्तुत करना है। जो भारत की विविध परंपराओं को सीखते और प्रदर्शित करते हुए राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा दे रहे हैं। यह उत्सव आरा के लोगों को उनकी स्थानीय विरासत के साथ-साथ विभिन्न भारतीय राज्यों की परंपराओं का जश्न मनाने का एक शानदार अवसर प्रदान करेगा। अंबा का मिशन है कि सांस्कृतिक शिक्षा के माध्यम से आरा के लोगों को एकजुट किया जाए। ताकि वे अपनी जड़ों पर गर्व करें और अन्य भारतीय राज्यों की विविधता को भी अपनाएं। इस कार्यक्रम में पारंपरिक भेष-भूषा में डांडिया नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी। ओपी पांडेय ने बताया कि हम नगरवासियों सहित सभी जोड़ों को आमंत्रित करते हैं जिनकी जड़ें किसी न किसी रूप में आरा से जुड़ी हैं। इस आयोजन के माध्यम से अंबा “एक-दूसरे से सीखने, दिलों को जोड़ने, और भारत की विविधता को एकरुपता के रूप में मनाने” के अपने संकल्प को और मजबूत करने का प्रयास करेगा। अदिति कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम में केवल युगल प्रवेश मान्य होगा। नृत्य के लिए डांडिया छड़ी और नाश्ते की व्यवस्था निःशुल्क की जाएगी। कार्यक्रम के लिए प्रवेश टिकट शहर के कई प्रतिष्ठित स्थानों पर उपलब्ध हैं। साथ ही इस साल ऑनलाइन प्रवेश टिकट की व्यवस्था की गई है जहाँ लोग घर बैठे भी अपना रजिस्ट्रेशन करा अपना प्रवेश सुरक्षित कर सकते हैं।

Join us on:

Leave a Comment