कोसी रेंज के डीआईजी मनोज कुमार ने मधेपुरा एसडीपीओ कार्यालय का किया निरक्षण!

SHARE:

रिपोर्टर–राजीवरंजन।

कोसी रेंज के डीआईजी मनोज कुमार ने आज मधेपुरा के एसडीपीओ कार्यालय का किया निरक्षण और अधिकारियो को दिए आवश्यक निर्देश।

डीआईजी ने कहा कि आज मधेपुरा का ऑफिसियल निरीक्षण था, जिसमें सबसे पहले एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया गया जहां सभी कागजात संतोषप्रद पाए गए।उन्होंने कहा कि आगामी छठ,दीवाली पर्व और वर्तमान में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिले के विधि व्यवस्था सहित अन्य कुख्यात अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की भी समीक्षा की गई। डीआईजी ने कहा कि मधेपुरा के पुलिस अधिकारी और कर्मी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। यही कारण है कि जिले के दुर्दांत अपराधी को लगातार अभियान चलाकर गिरफ्तार किया जा रहा है। बता दें कि डीआईजी ने कार्यालयों का निरक्षण के बाद एसपी संदीप कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। बाइट=1=मनोज कुमार=डीआईजी कोसी रेंज।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें