पैरा मलेट्री फोर्स के साथ डीएम एसपी ने शहर में किया फ्लैग मार्च!

SHARE:

रिपोर्ट- आशीष कुमार

बिहारशरीफ : दुर्गा पूजा को लेकर डीएम शशांक शुभंकर, एसपी भारत सोनी के नेतृत्व में सोमवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें दर्जनों अधिकारी और सैंकड़ों सुरक्षाकर्मी शामिल हुए। श्रमकल्याण केंद्र से निकलकर मार्च भरावपर, लहेरी थाना, गगनदिवान, सोगरा कॉलेज होते हुए बाबा मनिराम अखाड़ा पर समाप्त हुआ। मार्च के पूर्व वरीय पदाधिकारियों ने अधिकारी और कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि दुर्गापूजा को लेकर फ्लैग मार्च निकला गया है। मार्च का मकसद नागरिकों में सुरक्षा और बदमाशों में दहशत का संदेश देना है। जुलूस के निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। डीएम ने आस्था के पर्व को सौहार्द के माहौल में मनाने की अपील नागरिकों से की। एसपी ने बताया कि जुलूस में शामिल बदमाशों पर कार्रवाई की जाएगी। जगह-जगह सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। अमनपसंदों के सहयोग से शांतिपूर्ण माहौल में सभी त्योहार संपन्न होगा। इस मौके पर नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा , एसडीओ काजले वैभव नितिन , सदर डीएसपी नुरुल हक़ , नगर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक , लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक , यातायात थानाध्यक्ष सुशील कुमार राहुल समेत अन्य पदाधिकारी व सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें