सशस्त्र सीमा बल द्वारा मेडिकल सिविक एक्शन कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने लिया चिकित्सा लाभ!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के सिमा से लगने वाली नेपाल की सिमा पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, वाह्य सीमा चौकी अखराघाट के जिम्मेदारी के इलाके में गांव नवटोल एवं करहुआ गांव के सामुदायिक भवनों में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल जयनगर के निर्देशानुसार डॉक्टर सुनेहा सिंह (चिकित्सा पदाधिकारी) की मौजूदगी में निशुल्क मानव चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रम में 48 वीं वाहिनी के चिकित्सा कर्मियों द्वारा अखराघाट, नवटोल, करहुआ एवं आस- पास के गावों के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियाँ दी गयी तथा निशुल्क इलाज किया गया और आवश्यक औषधियों का निशुल्क वितरण किया गया। इन चिकित्सा कार्यक्रमों में कुल 70 स्थानीय लोगो ने भाग लिया जिसमे पुरुष – 26, महीला ये -29, एवं बच्चे- 15 चिकित्सीय लाभ से लाभान्वित हुए। डाक्टर सुनेहा सिंह (चिकित्सा पदाधिकारी) 48 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर, द्वारा वहा उपस्थित सभी लोगो को खान पान पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया तथा समय समय पर शारीरिक जांच करवाते रहने का भी सुझाव दिया। सशस्त्र सीमा बल अनवरत रूप से जन सरोकार के तथा आम जनता के हित के लिए सदैव प्रयत्नशील रही है और सिमा सुरक्षा के साथ ही समय समय पर पर्यावरण, स्वक्षता कार्यक्रम एवं पशु व मानव चिकित्सा को लेकर कार्यक्रम चलाती रही है। जो आगे भी जारी रहेगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें